धमतरी : धान की खरही में आग, 80 क्विंटल धान जलकर खाक

धमतरी : धान की खरही में आग, 80 क्विंटल धान जलकर खाक

धमतरी : धान की खरही में आग, 80 क्विंटल धान जलकर खाक

धमतरी, 29 नवंबर । खेत में रखे चार किसानों के धान की खरही पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना में कई किसानों के धान की खरही जलकर खाक हो गया। वहीं कुछ किसानों के 80 क्विंटल धान की भी जलने की खबर है, इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस आग लगाने वालों को ढूंढ रही है। गांव में आग लगने की यह दूसरी घटना है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की चर्चा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात कुरूद क्षेत्र के ग्राम बगदेही में किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी राम और गिरधर साहू के खलिहान में रखे धान की खरही में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। इस घटना में किसानों के लाखों के धान जलकर खाक हो गया। किसानों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गांव के टैक्टर से पानी टैंकर लाया गया, लेकिन धान की खरही खार में होने की वजह से सही समय पर नहीं पहुंच पाया और खेत में रखें चार खरही का धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पीड़ित किसान सुधीर साहू, कृष्णा साहू, परदेशी राम, गिरधर साहू ग्राम बगदेही निवासी अपने खेत से धान की कटाई कर मिंजाई के लिए किसानों ने अपने-अपने खेत में धान को चार अलग-अलग खरही बना कर रखे थे, तभी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे धान खरही में किसी ने आग लगा दिया। देखते ही देखते आग की चपेट में लगभग 80 क्विंटल धान भी आ गया और जलकर ख़ाक हो गया। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि द्वेषपूर्ण भावना से अज्ञात लोगों द्वारा धान खरही में आग लगाई है। आरोपितों पर कार्रवाई व क्षतिपूर्ति की मांग शासन प्रशासन से किसानों ने की है।