लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ में 25 हजार का इना लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ, 25 मई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना पुलिस ने सोमवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। उसके खिलाफ 08 मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहित को प्रयागराज के तिलई बाजार से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारणों एवं आधारों से अवगत कराते हुए न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड के लिए

न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के परीक्षण में यह तथ्य प्रकाश में आया कि इनका एक सक्रिय एवं सुसंगठित अन्तर्राज्यीय आपराधिक गिरोह संचालित है, जो भय, दहशत एवं आतंक का वातावरण बनाकर जनता को गवाही देने एवं अभियोग दर्ज कराने से रोकता था। गिरोह ने आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए अपहरण, फिरौती, लोकव्यवस्था प्रभावित करने तथा गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त जनता में डर, भय एवं दहशत, संत्रास तथा आतंक फैलाने, फिरौती उद्यापित करने के आशय से मानव का व्यपहरण करना तथा राज्य की सुरक्षा, लोक व्यवस्था और जीवन की गति को प्रभावित करने के अपराधों एवं अन्य अपराधों को कारित करने का अभ्यस्त अपराधी है।