क्रिकेटर मिताली को फाटो जोन में दिखा बाघ
क्रिकेटर मिताली को फाटो जोन में दिखा बाघ
हल्द्वानी, 8 जून । रामनगर के फाटो जोन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही मिताली राज ने जंगल सफारी की। इस दौरान वे यहां दिखे बाघ से उत्साहित होकर लौटीं। ज्ञात हो कि मंगलवार की शाम की पाली में मिताली व उनके दोस्तों ने जंगल सफरी कर जैवविविधता व वन्यजीवों को करीब से देखा। इस संबंध में नेचारगाइड मनमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रवेश द्वार पर मिताली नेचर गाइडों से भी मिली। यहां अपना अनुभव सांझा किया। उन्होंने बताया कि सफारी के दौरान उन्हें बाघ, हाथी व अन्य वन्यजीव दिखे। साथ ही वह दोबारा से यहां आने का वादा करके गई हैं।
वहीं मई में भी रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के फाटो टूरिज्म जोन में एक विशालकाय टाइगर दिखाई दिया था। जिसके बाद टाइगर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों की ओर से टाइगर को ‘हरक्यूलिस’ नाम दिया गया। वहीं वयरल हुए इस टाइगर को लोग ने फाटो जोन का सबसे बड़ा बाघ होने का दावा किया था। इस पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि जब तक अन्य टाइगर से मापन नहीं किया जाता, टाइगर को सबसे बड़ा मानना जल्दबाजी होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा था कि फाटो जोन में इतना बड़ा टाइगर पहले नहीं देखा गया।