राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता रैली से गूंजा शहर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता रैली से गूंजा शहर
मीरजापुर, 15 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का संचालन जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता की देखरेख में किया गया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान से जोड़ना है। रैली में श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता तथा रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सारिश सिंह का विशेष योगदान रहा।
रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर संकटमोचन, घंटाघर, पहाड़ी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज होते हुए जिला चिकित्सालय पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके श्रीवास्तव ने सभी सहयोगी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स, मेडिकल कॉलेज और बिन्नानी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।