मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे

आगरा , 07 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (शनिवार) सुबह जनपद पहुंच गए हैं। भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। यहां पर लगभग चार घंटे के प्रवास के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा की समन्वय बैठक में भाग लेकर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उनका एक निजी अस्पताल के लोकार्पण का कार्यक्रम भी है।

जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को शासन से मिले प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:10 बजे आगरा में खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां से सीधे 10:25 बजे फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12:50 बजे मथुरा हाईवे पर गुरुद्वारा के नजदीक स्थित एक प्राइवेट सुपर स्पेशिलियटी हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर 1:10 से 1:40 बजे तक इस हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान में बनाए गए अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचेंगे और दोपहर 1:50 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।



भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियाँ ने बताया कि समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री योगी संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के टिप्स देंगे । इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के भी आने का भी कार्यक्रम है

एडीसीपी आदित्य ने बताया कि मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम व्यस्तम समय (पीक आवर्स )के दौरान और आगरा में प्रमुख मार्गों पर होने के कारण इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और रूट व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।।