मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मीरजापुर, 07 मार्च । कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले में शुक्रवार देर रात को एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि नटवा निवासी 26 वर्षीय जुनैद हिस्ट्रीशीटर और मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह नशे का सेवन करता था। घर में संपत्ति को लेकर उसका अक्सर विवाद होता रहता था।

शुक्रवार रात करीब दस बजे वह नटवा स्थित दुल्हन पैलेस परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और टावर के तार में फंदा लगाकर झूल गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल ने बताया कि जुनैद पहले भी 19 फरवरी को संपत्ति विवाद को लेकर इसी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस समय पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।