बिहार में एनडीए की अप्रत्याशित जीत पर धनबाद में जश्न का माहौल
बिहार में एनडीए की अप्रत्याशित जीत पर धनबाद में जश्न का माहौल
धनबाद, 14 नवंबर । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत पर देश की कोयला राजधानी धनबाद में भी जश्न का माहौल देखा गया। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ा और पटाखा फोड़कर जश्न मनाया। सैकड़ो की संख्या में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर ढोल-नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया।
इस जश्न में मौजूद झारिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एनडीए गठबंधन पर एक बार फिर से भरोसा जताने के लिए बिहार की जनता के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया और इसे अविस्मरणीय जीत बताया।