सड़क हादसे में सीएसडी कैंटीन के कर्मचारी की मौत

सड़क हादसे में सीएसडी कैंटीन के कर्मचारी की मौत

सड़क हादसे में सीएसडी कैंटीन के कर्मचारी की मौत

प्रयागराज, 31 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में कुसुवा गांव के पास सोमवार देर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेना के सीएसडी कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने मंगलवार काे बताया कि सड़क हादसे में प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रघुवर का पूरवा अहमदपुर पावन गंगा निवासी विनय कुमार सिंह (32) की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि विनय कुमार एयरपोर्ट के समीप स्थित सेना के सीएसडी कैंटीन में काम करता था। सोमवार देर रात कैंटीन बंद होने के बाद वह घर के लिए मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय विनय कुमार किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनाें की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।