दालमंडी में बुलडोजर घुसने से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज, समाजवादी पार्टी करेगी विरोध
दालमंडी में बुलडोजर घुसने से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज, समाजवादी पार्टी करेगी विरोध
वाराणसी, 22 नवम्बर वाराणसी के दालमंडी में शनिवार को बुलडोजर घुसने से मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज हो गई। बुलडोजर से दालमंडी में छठवां मकान गिराया गया। लोक निर्माण विभाग ने इस मकान के मालिक से रजिस्ट्री कर मुआवजा प्रक्रिया पूरी की थ। ी
वहीं, चौक थाना की पुलिस की ओर से बीती शाम इमरान अहमद की गिरफ्तारी के बाद दालमंडी में आज सुबह से ही लोगों में दहशत का माहौल दिखा। दालमंडी में पहुंची जेसीबी का किसी ने सामने आकर विरोध नहीं किया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि दालमंडी के स्वरूप को बदलकर बनारस की पहचान को खराब किया जा रहा है। दुकानदारों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में इसका खुलकर विरोध किया है। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं नेता अब इसका जमीन पर विरोध करेंगे। भले परिणाम कुछ भी हो।