आशा भोसले थी उच्च कोटि की गायिका : पवन श्रीवास्तव

आशा भोसले थी उच्च कोटि की गायिका : पवन श्रीवास्तव

आशा भोसले थी उच्च कोटि की गायिका : पवन श्रीवास्तव

प्रयागराज, 12 अप्रैल । आशा भोसले उच्च कोटि की गायिका थीं। ऐसी महान विभूतियां बार बार जन्म नहीं लेती हैं। यह बात रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सिविल लाइन स्थित एक होटल में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने रविवार को कही।

उन्होंने कहा कि गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत की दुनिया में अपूर्णीय क्षति हुई है। महान गायिका आशा भोसले (92) वर्ष के आकस्मिक निधन पर गीत संगीत एवं उनके प्रशंसकों में गहरा दुख है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनसे जुड़े कई संस्मरण भी साझा किए।

गौरीश आहूजा ने कहा कि ऐसी महान विभूतियां बार-बार जन्म नहीं देती।

सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान अमित तालुका पांडे, विनोद सोनकर, अमित राय, काशी प्रसाद, कुशाग्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।