कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : संदीप शुक्ला

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : संदीप शुक्ला

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : संदीप शुक्ला

कानपुर, 30 जून । विपक्ष के नेताओं को धार्मिक स्थल पर जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस अपने नेताओं की गिरफ्तारी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। अयोध्या जाने से रोके गए कांग्रेस नेताओं की रिहाई की भी मांग की गई। यह बातें मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर आयोजित सत्याग्रह के दौरान कहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर और तनुज पुनिया को अयोध्या जाने के दौरान रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और नेताओं की रिहाई की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को रामलला के दर्शन से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शुक्ला ने नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। वहीं नरेश चंद्र त्रिपाठी ने भी सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

सत्याग्रह में पूर्व पार्षद आमोद त्रिपाठी, अतहर नईम, शक्ति पांडे, सतीश दीक्षित, सुमन तिवारी, विमला पासवान, दिव्यता बाजपेई, बाबूराम सोनकर, विजय निषाद, इखलाक अहमद डेविड, अनुराग पाल, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, तुफैल अहमद, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, शिवम पटवा, गुड्डू पाल, दीप पांडे, नदीम बेग, सुरेंद्र यादव, कार्तिकेय शुक्ला, रवि कुमार, निखिल गुप्ता, विशाल गुप्ता, हरेराम कटियार, राजेश शुक्ला, सुशील बाजपेई, मोहित पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।