जिला जेल में कैदियों के सामानों के लिए टोकन वाले झोले की व्यवस्था
जिला जेल में कैदियों के सामानों के लिए टोकन वाले झोले की व्यवस्था
वाराणसी, 01 नवम्बर वाराणसी में जिला जेल में जेल अधीक्षक का दायित्व देख रहे सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कैदियों के लिए उनके परिजन द्वारा लाए गए सामानों को अभी से कई नंबर वाले झोले में रखने की व्यवस्था कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि झोले का टोकन नंबर कैदी को बताया जाएगा। इसके बाद सामानों की जांच कर टोकन नंबर के अनुसार कैदी को झोला सौंप दिया जाएगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत एक जैसा झूला रखा गया है, जिसे नंबर से ही पहचाना जाएगा। इससे बाहर से आने वाली सामग्री की विधिवत जांच भी हो जाएगी और कैदी को उसका सामान भी मिल जायेगा।