कूड़ा फेंकने पर पालिकाध्यक्ष से मांगी माफी

कूड़ा फेंकने पर पालिकाध्यक्ष से मांगी माफी

कूड़ा फेंकने पर पालिकाध्यक्ष से मांगी माफी

उत्तरकाशी, 19 फ़रवरी । बीते मंगलवार को पालिकाध्यक्ष के आवास के पास कूड़ा फेंकने वाले गोपीनाथ रावत और साथियों ने नगरपालिका अध्यक्ष से लिखित रूप से माफी मांग ली है। जिससे नगर पालिका परिषद बाराहाट उत्तरकाशी के सफाई कर्मचारीयों, सभासदों और स्थानीय लोगों ने का आक्रोश थम गया है।

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत और उसके साथी बीगत दो महीने से तांबाखानी सुरंग पर लगे कूडे के ढेर को लेकर धरने पर बैठे थे। बुधवार देर रात्रि को उन्होंने एक पत्र लिखकर बताया है कि वे विगत दो माह से तांबाखानी सुरंग के कूड़ा डंपिंग जोन हटाने के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। नगरपालिका प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कूड़ा हटाया जाएगा, लेकिन अभी तक कूड़ा पूरा नहीं नहीं हटाया गया है।

गोपीनाथ रावत ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सांकेतिक रैली निकाली थी, जिसमें उन्होंने ज्ञानसू गल्ला गोदाम के तिराहे पर सांकेतिक कूड़ा फेंककर विरोध प्रदर्शित किया था। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का घर के आगे कूड़ा डालना नहीं था और न ही भविष्य में ऐसा करेंगे।

गोपीनाथ रावत ने कहा कि यदि उनकी रैली से नगरपालिका अध्यक्ष उत्तरकाशी की की छवि धूमिल हुई है तो वे माफी चाहते हैं। जिसके बाद पालिका ने डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण और नगर की स्ट्रीट लाइटे चालू कर दिए हैं।

सभासदों ने हनुमान चौक से आंदोलनकारियों के फेंके बिस्तर

आंदोलनकारियों द्वारा बाराहाट उत्तरकशी पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के घर के समीप कूड़ा फेंकने और अभद्र नारेबाजी का मामला गरमा गया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष के समर्थन में पालिका सभासदों और सफाई कर्मचारियों व अन्य नगरवासियों ने पुलिस कोतवाली और कलेक्ट्रेट तक जमकर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की । देर रात्रि में सभासदों और अन्य लोगों ने पीछले दो महीने से कूड़ा निस्तारण को लेकर हनुमान चौक पर धरना पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत के कूड़ा निस्तारण की मांग को चल रहे धरना स्थल से बिस्तर फेंक दिये है। जिससे मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ने है ।