प्रयागराज में फायरिंग मामले का एक आरोपित गिरफ्तार, तमंचा बरामद

प्रयागराज में फायरिंग मामले का एक आरोपित गिरफ्तार, तमंचा बरामद

प्रयागराज में फायरिंग मामले का एक आरोपित गिरफ्तार, तमंचा बरामद

प्रयागराज, 14 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित एयरपोर्ट थाने की पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश में शुक्रवार को गोली चलाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज अजेन्द्र यादव ने दी।

एसीपी धूमनगंज ने बताया कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दबिश दी। इस दौरान रहमान नामक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी में 15 दिन पहले फुजैल के बेटों ने नजर नाम के लड़के को मामूली बात पर जमकर मारा था। उसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद फुजैल व नजर आमने-सामने आ गए। दोनों में कहा सुनी होने लगी और नजर ने धमकी दी कि अब हाथ उठाओगे तो गोली मार दूंगा। कहासुनी के बीच ही नजर ने फुजैल पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से पास में खड़ी फुजैल की पत्नी व भतीजे को गोली लग गई। दोनों का इलाज चल रहा है।