इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरा छात्र सम्मेलन “फैमिलियर फेसेज़ फिएस्टा” 28 को

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरा छात्र सम्मेलन “फैमिलियर फेसेज़ फिएस्टा” 28 को

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरा छात्र सम्मेलन “फैमिलियर फेसेज़ फिएस्टा” 28 को

प्रयागराज, 14 फरवरी । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरा छात्र सम्मेलन “फैमिलियर फेसेज़ फिएस्टा” 28 फरवरी को होगा। कार्यक्रम में 2005 या इससे पूर्व के सभी एलुमिनाई को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत कला प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल, दास्तानगोई के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इविवि की जनसम्पर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने शनिवार को बताया कि यूनिवर्सिटी आफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. बीरेंद्र कुमार के अनुसार कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सीनेट हॉल में सुबह 10 बजे होगा। इसका एक प्रमुख आकर्षण दास्तानगोई कार्यक्रम से होगा। इसमें हिमांशु बाजपेई अपने लुभावन अंदाज में किस्से सुनाएंगे। इसके बाद निराला आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी और फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। -सांस्कृतिक संध्या में कवि सम्मेलनपुरा छात्र सम्मेलन में शाम छह बजे से बरगद लॉन में कवि सम्मेलन होगा। इसमें प्रख्यात कवि पद्मश्री सम्मानित डॉ. अशोक चक्रधर एवं डॉ. सुनील जोगी और मशहूर शायर वसीम बरेलवी पुरा छात्रों के बीच काव्यरस की धारा बहाएंगे। -20 फरवरी तक पंजीकरण पुरा छात्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए 20 फरवरी तक पंजीकरण होगा। आयोजन में वर्ष 2005 या उससे पहले डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही आमंत्रित किया जाएगा। जो पुरा छात्र सम्मिलित होना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन पुरा छात्रों के पास पहले से लाइफ मेंबरशिप है, उनको केवल प्रतिभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिनके पास मेंबरशिप नहीं है वो फॉर्म भर कर मेंबरशिप फीस जमा कर मेंबरशिप ले सकते हैं और कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम के दिन सभी विभाग और छात्रावास भी पुरा छात्रों के भ्रमण के लिए खुले रहेंगे, जिससे वे अपने छात्र जीवन की यादों से फिर जुड़ सकें। यूनिवर्सिटी आफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व छात्रों का अनुभव और सहयोग विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह समारोह आपसी जुड़ाव, संवाद और संस्थान के प्रति भावनात्मक संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।