कार्यकर्ता जनता के मध्य बजट पर करें चर्चा : केशव प्रसाद मौर्य
कार्यकर्ता जनता के मध्य बजट पर करें चर्चा : केशव प्रसाद मौर्य
-2017 की विजय गाथा 2027 में दोहराएंगे : केशव प्रसाद मौर्यप्रयागराज, 14 फरवरी । सर्किट हाउस सभागार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से भेंट किया और कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की कल्याणकारी बजट की चर्चा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के मध्य में जाकर करें,क्योंकि जनता के बीच में सपा, कांग्रेस के लोग जो भ्रम पैदा कर रहे हैं ,जनता उसे भली-भांति जान सके।उन्होंने इस अवसर पर एसआईआर अभियान पर चल रहे कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और कहा कि इस अभियान के बाद कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें और प्रयागराज की सभी विधानसभा के सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल का फूल खिलाकर और विजय का संकल्प लेकर 2017 की ऐतिहासिक विजय की गौरव गाथा 2027 में भी दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य विरोधी दलों के मंसूबे को ध्वस्त करके उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में प्रधानमंत्री योग्यता से बनता है, उसके लिए अब परिवारवादी विरासत की मुहर कतई ज़रूरी नहीं है। यह छोटी, लेकिन खरी बात है। कांग्रेस के अपरिपक्व नेता राहुल गांधी को समझ में नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी योग्यता व अपने असाधारण नेतृत्व के बल पर जो मापदंड प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए सेट कर दिया है, राहुल गांधी उसके रत्ती भर भी करीब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनने का राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपना धरा का धरा रह जाएगा और जनता के आदि आशीर्वाद से और मोदी जी के काम से 2047 तक भाजपा है और भाजपा रहेगी। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। तत्पश्चात अंबेडकर नगर के लिए उन्होंने प्रस्थान किया। इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिला ध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा, राकेश जैन सहित महानगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।