इलाहाबाद पब्लिक स्कूल और किड्स प्रयागराज क्लब विजयी

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल और किड्स प्रयागराज क्लब विजयी

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल और किड्स प्रयागराज क्लब विजयी

प्रयागराज, 25 मार्च । इलाहाबाद पब्लिक स्कूल और किड्स प्रयागराज क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के आदर्श सिंह (101 रन, 69 गेंद एवं दो विकेट) और किड्स प्रयागराज क्लब के राघव दूबे (115 रन, 80 गेंद) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में वीएस क्लब की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 160 पर पर सिमट गई।

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर किड्स प्रयागराज क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्लब की टीम 28.2 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव ने बुके देकर उनका स्वागत किया। संचालन क्रिकेट कोच सचिन प्रकाश सिंह ने किया।