प्रयागराज : बसपा नेता कोल्ड स्टोरेज हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले, मुआवजे की मांग

प्रयागराज : बसपा नेता कोल्ड स्टोरेज हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले, मुआवजे की मांग

प्रयागराज : बसपा नेता कोल्ड स्टोरेज हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले, मुआवजे की मांग

प्रयागराज, 25 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र में आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसा स्थल पर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू गौतम कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हादसे में मृत जगदीश के परिवार से मिले । हाल चाल लेने के बाद कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय।



उन्होंने कहा कि हादसे में मृत मजदूरों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा घायलों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के दिशा-निर्देश पर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने आदर्श कोल्ड स्टोरेज, फाफामऊ में घटित दर्दनाक घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू गौतम वरिष्ठ नेता , राकेश कुमार गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष कौशांबी, मनीष गौतम पूर्व जिला महासचिव, शिवांश गौतम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मृतक पीड़ित परिवार जगदीश कुमार के घर पहुंचकर उनकी पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात की तथा आर्थिक सहायता और गृहस्थी में प्रयोग होने वाली राशन सामग्री प्रदान की।