सड़क दुघर्टना में अधिवक्ता की गई जान

सड़क दुघर्टना में अधिवक्ता की गई जान

सड़क दुघर्टना में अधिवक्ता की गई जान

प्रयागराज, 14 फ़रवरी । प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम मैजिक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार अधिवक्ता की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रयागराज जिले के पुरखीपुर गांव निवासी अधिवक्ता श्याम प्रकाश पटेल की दु:खद मौत हुई है। वह मोटरसाइकिल से शनिवार शाम सोरांव से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सोरांव के होलागढ़ मोड़ के समीप उनकी मोटर साइकिल में अचानक मैजिक से टक्कर लग गई। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने की वजह से शहर के अस्पताल के लिए भेज दिया गया। लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने विधिक कार्रवाई की।