मुरादाबाद रेल मंडल में चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुरादाबाद रेल मंडल में चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुरादाबाद रेल मंडल में चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुरादाबाद, 30 अक्टूबर  उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि कार्तिक मेला 2025 4 नवंबर से 6 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल में चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़े जाएंगे।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 54352 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर, 54351 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर, 54354 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर और 54353 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर में 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच दो अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 54382 नजीबाबाद गजरौला पैसेंजर, 54392 गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर, 54396 नजीबाबाद मुरादाबाद पैसेंजर और 54395 मुरादाबाद नजीबाबाद पैसेंजर में 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच एक-एक अतिरिक्त सामान कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 54383 गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर और 54391 अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर में 5 नवंबर से 7 नवंबर के बीच एक-एक अतिरिक्त सामान कोच जोड़ा जाएगा।