बारदाना फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की माैत
बारदाना फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की माैत
कानपुर, 14 फरवरी। सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को बारदाना फैक्ट्री में हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन का एक हिस्सा टूटकर काम कर रहे मजदूर पर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
सचेण्डी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान पंचम पुरवा गांव निवासी अवधेश कुमार (35) के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी साधना तीन बच्चे अर्चना, सुनैना और पंकज है। इसके अलावा पिता सुभाष मां राजश्री व एक बड़ा भाई रामकुमार है। परिजनों ने बताया कि अवधेश काफी समय से पंचम पुरवा स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड में एक बारदाना फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन के ऑपरेटर पर कार्यरत था। इसी फैक्ट्री में उसके पिता भी कार्य करते हैं। शनिवार काे मशीन चलाते समय करीब एक क्विंटल वजनी मशीन का एक हिस्सा टूटकर अवधेश के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही अन्य मजदूर और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।