चार करोड़ की लागत से बन रहे मया के कस्तूरबा गांधी महाविद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास
चा -ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मिला है जिम्मा, 45 फीसदी कार्य पूरार करोड़ की लागत से बन रहे मया के कस्तूरबा गांधी महाविद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास
अयोध्या, 22 जून )।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। “बेटी पढ़े, बेटी बढ़े” के संकल्प को साकार करने के लिए अयोध्या में शिक्षा के क्षेत्र में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मया क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तकरीबन चार करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। निर्माण का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। अब तक इस परियोजना का 45 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत बन रहे एकेडमिक ब्लॉक में आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं होंगी, जो बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक होंगी।
सुरक्षित व आरामदायक वातावरण भी मिलेगा
छात्रावास भवन में रहने की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। योगी सरकार का यह कदम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और मजबूती प्रदान कर रहा है। इस परियोजना से न केवल अयोध्या की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्रीय स्तर पर शैक्षिक विकास को भी गति देगा।
तय समय पर पूरा कर लेंगे प्रोजेक्ट: सहायक अभियंता
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहायक अभियंता एम के सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परियोजना के तहत बनने वाली सुविधाएं आधुनिक मानकों के अनुरूप होंगी, ताकि छात्राओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। पूरा प्रयास रहेगा कि तय समय मे इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लें।