बागपत में 'कलयुगी' मां की करतूत
उत्तर प्रदेश के बागपत में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। छपरौली कस्बे में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। महिला ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
आरोपी महिला का नाम अंजुम बताया जा रहा है और बेटे का उमेर और बेटी का अलिफ्शा। इस घटना से पूरे कस्बे में सन्नाटा है हर कोई जानना चाहता है कि एक मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया?
amit sharma