माघ मेले में महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर उमड़ा सनातन की आस्था का सैलाब
--सांस्कृतिक गौरव और सनातन पुनर्जागरण का उद्घोष है, शाम 4 बजे तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज, 15 फ़रवरी । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला में महाशिवरात्रि पर्व को पतित पावनी मां गंगा, यमुना एवं अन्य:सलीला के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार भोर से शुरू हुई आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शाम 4 बजे तक 36 लाख से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।
माघ मेला अधिकारी ऋषिराज एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि इस माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को श्रद्धालुओं का पूरे दिन रेला लगा हुआ है। यह रिकॉर्ड पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शाम चार बजे तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अब भी श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से गंगा, यमुना के सभी घाटों की निगरानी हो रही है। इसके अतिरिक्त जल पुलिस, प्रशिक्षित गोताखोर, नाविक एसडीआरएफ की टीमें लगातार श्रद्धालुओं से घाटों को स्नान के बाद खाली करने का अपील करते रहे। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लिए यातायात पुलिस के जवान एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरे दिन जुटा हुआ है।
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज के संगम तट पर उमड़ी युवा श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी कि आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सनातन पुनर्जागरण का उद्घोष हो गया है।