हादसे के बाद फरार शताब्दी बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हादसे के बाद फरार शताब्दी बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हादसे के बाद फरार शताब्दी बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर, 17 नवम्बर  । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में सोमवार को पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस हादसे में झलोखर गांव निवासी अनीता साहू ( 38 वर्ष) पत्नी रामबाबू साहू की मौके पर मौत हो गई तथा कई पशु घायल व मर गए थे।

मृतका के पति रामबाबू साहू की ओर से थाने में दी गई तहरीर पर बस यूपी 93ईटी 3812 के अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम कराया गया है। ़