महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा
100 करोड़ वसूली के मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उन्होंने
मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है।
अपनी चिट्ठी में परमबीर सिंह ने दावा किया था कि अनिल देशमुख अपने आवास पर सचिन वाजे से मुलाकात करते थे साथ ही हर महीने मुंबई से 100 करोड़ की वसूली करने की बात कही थी। अनिल देशमुख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के कोटे से गृह मंत्री थे।
amit sharma