क्रिस गेल बने 'सिक्सर किंग'

IPL में क्रिस गेल ने 350 छक्के पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने ये उपलब्धि हासिल की। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान में रिकॉर्ड बनाया। गेल टी 20 क्रिकेट में भी 1000 छक्के लगाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल IPL में 48000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। गेल के 351 छक्के है और उनके बाद एबी डिविलियर्स के 237 छक्के हैं। वहीं तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी है जिनके 216 छक्के हैं।