मथुरा विवाद पर केशव मौर्य को सपा सांसद बर्क का जवाब, बोले- पहले अपनी कुर्सी बचाएं और चुनाव जीतें

मथुरा विवाद पर केशव मौर्य को सपा सांसद बर्क का जवाब, बोले- पहले अपनी कुर्सी बचाएं और चुनाव जीतें

मथुरा विवाद पर केशव मौर्य को सपा सांसद बर्क का जवाब, बोले- पहले अपनी कुर्सी बचाएं और चुनाव जीतें

संभल , 17 नवंबर  उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मंगलवार काे दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मथुरा को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर तीखा पलटवार किया है। केशव मौर्य के अयोध्या के बाद मथुरा की बारी और अखिलेश यादव को कारसेवा का न्योता देने वाले बयान पर बर्क ने कहा कि केशव मौर्य को इन मुद्दों से बचकर सरकार बनाने और चुनाव जीतने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पिछला चुनाव हार गए थे, उन्हें पहले अपनी कुर्सी बचाने और अपना चुनाव जीतने की फिक्र करनी चाहिए।

बर्क ने कहा कि जब चुनाव में सत्ता जाने का डर सताने लगता है, तब भाजपा को मस्जिद-मंदिर के मुद्दे याद आने लगते हैं। जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर किसी को जबरदस्ती फैसला कराने या निर्माण की बात करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। न धमकियों से डरेंगे और न किसी सरकारी दबाव में गलत समझौता करेंगे। वहीं बिलकिस बानो मामले में दो कैदियों की उम्रकैद की सजा खत्म किए जाने पर भी सांसद ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और कानून के राज की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ अपराधियों को बचाने के लिए पैरवी कमजोर की जाती है या सजा खत्म करने के रास्ते अपनाए जाते हैं। इंसाफ का पैमाना धर्म नहीं, अपराध होना चाहिए। अगर सरकार अपराधियों को सजा दिलाने में नाकाम रहती है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन की बैठक रद्द होने और सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने के सवाल पर बर्क ने कहा कि बैठक होने से पहले ही कुछ व्यक्तिगत कारणों और समय की दिक्कत के चलते इसे रद्द किया गया है। सीट शेयरिंग को लेकर फिलहाल कोई विवाद नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही दोबारा बैठक होगी और आपसी सहमति से चुनाव से पहले गठबंधन की सीटों का फैसला कर लिया जाएगा।