मथुरा समाचार, केएम अस्पताल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जचौंदा गांव, भरनाखुर्द, ग्रामीण स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं, केएम मेडिकल कॉलेज

मथुरा समाचार, केएम अस्पताल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जचौंदा गांव, भरनाखुर्द, ग्रामीण स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं, केएम मेडिकल कॉलेज

मथुरा, 17 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा मंगलवार सुबह गोवर्धन विधानसभा के गांव जचौंदा और छाता विधानसभा के भरनाखुर्द में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इन दोनों शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की ।

केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देशानुसार प्रतिदिन दो स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक ही उपचार मिल सके और वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। शिविर में केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम के डॉ. अभिराज, डॉ. आंचल गुप्ता, डॉ. चंदू, डॉ. कक्कू, डॉ. अभिषेक और डॉ. शिवा ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। -------------