राम मंदिर दान प्रकरण मामले में सभी 8 आरोपिताें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में सभी 8 आरोपिताें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में सभी 8 आरोपिताें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अयोध्या, 29 जून।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 8 आरोपिताें को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। पुलिस ने किसी भी आरोपित की रिमांड नहीं मांगी। कोर्ट ने सभी आरोपिताें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।13 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे। वहीं अयोध्या बार में वकीलों की बैठक में तय किया गया है कि काेई भी अधिवक्ता इन सभी आरोपिताें का केस नहीं लड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में थाना राम जन्मभूमि ने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्णमोहन की तहरीर पर आठ नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इसकी विवेचना सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को सौंपी गई है। थाने में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी नामजद आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया था। साेमवार काे जेल से न्यायालय में पेश किया गया।------------