ध्वस्तीकरण से प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास हो : सांसद उज्जवल रमण सिंह

ध्वस्तीकरण से प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास हो : सांसद उज्जवल रमण सिंह

ध्वस्तीकरण से प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास हो : सांसद उज्जवल रमण सिंह

प्रयागराज, 15 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित महेवा टीसीआई गेट पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडाेजर चलाए जाने की घटना पर बुधवार को सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे गरीबों के साथ अन्याय बताते हुए मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास की मांग की है।


प्रयागराज के महेवा स्थित टीसीआई गेट पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर करीब 50 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के मकानों को ध्वस्त करने के मामले को लेकर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण से प्रभावित सभी परिवारों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रुकवाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। उनका आरोप है कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के वाहनों की आवाजाही में होने वाली असुविधा को आधार बनाकर शासन-प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के आशियाने ध्वस्त कर दिए।

सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि वर्षों से निवास कर रहे गरीब परिवारों को बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर करना मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ध्वस्तीकरण से प्रभावित सभी परिवारों का तत्काल पुनर्वास किया जाए तथा उनके रहने और आजीविका की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

---------------