प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, बच्चा गंभीर
बाघराय के छेवंगा चौराहे के पास बाइक को डंपर ने मारी टक्कर; घायल बच्चे को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में कराया गया भर्ती, चालक फरार
प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में बुधवार को मौरी छेऊंगा नहर के पास एक अज्ञात डंपर ने मोटर साइकिल सवार चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर पीड़िताें काे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार ने बुधवार काे बताया कि कुंडा के गैसपुर मौली गांव के लोहारन पुरवा निवासी नोखेलाल भारती (40) अपनी बाइक से बहन रीता देवी (45), बहनोई हैदर भारती (48) और भांजे शिवम को लेकर प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र स्थित बांका जलालपुर जा रहे थे।
दोपहर एक बजे जब वे बाघराय के छेवंगा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नोखेलाल भारती, हैदर भारती और रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हाे गया। थाना प्रभारी ने बताया शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।