रेलवे यात्रियों के लिए राहत: संबलपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर को चलेगी, अनूपपुर में रात 12:45 बजे ठहराव
ट्रेन नंबर 08305 एक फेरे के लिए होगी संचालित, बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल समेत कई स्टेशनों पर ठहराव; 20 कोच के साथ प्रयागराज सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी
अनूपपुर, 21 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से होकर सम्बलपुर-प्रयागराज के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23 अक्टूबर को होगा। जो अनूपपुर रात 12.45 बजे आयेगी। इसमें 02 एसएलआरडी, 14 सामान्य कोच तथा 04 स्लीपर कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेल मंडल बिलासपुर के जनसम्पर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बुधवार को जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सम्बलपुर-प्रयागराज के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 08305 सम्बलपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन सम्बलपुर से 23 अक्टूबर शुक्रवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है।
गाडी की समय-सारिणी व ठहराव
गाड़ी संख्या 08305 सम्बलपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन सम्बलपुर से 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को 16.30 बजे रवाना होगी तथा झारसुगुड़ा रोड आगमन 17.40 बजे, प्रस्थान 17.42 बजे, रायगढ़ आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.02 बजे, बिलासपुर आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 22.00 बजे, दूसरे दिन अनूपपुर आगमन 00.45 बजे, प्रस्थान 00.47 बजे, शहडोल आगमन 01.45 बजे, प्रस्थान 01.47 बजे, कटनी आगमन 04.20 बजे, प्रस्थान 04.30 बजे, सतना आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.42 बजे,मानिकपुर आगमन 07.28 बजे, प्रस्थान 07.30 बजे होते हुये 09.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।