नौकरी लगवाने के नाम पर युवती की अस्मत लूटने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती की अस्मत लूटने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती की अस्मत लूटने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नोएडा, 28 जुलाई । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना नॉलेज पार्क में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसको नौकरी लगवाने के लिए उसे ग्रेटर नोएडा में बुलाया। अपनी कार में बैठाकर उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के अनुसार जब उसने विरोध किया तो उसने उसे कार से उतार दिया, तथा वहां से चला गया।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अल्फा- वन सेक्टर में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसके जानने वाले मुंदर नागर का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि आपको ऑनलाइन जॉब लगवा दूंगा। मिलकर बात करते हैं। उसकी बात पर विश्वास करके वह उससे मिलने के लिए गई। वह अपनी कार में आया तथा उसको अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के अनुसार कार में बैठाकर आरोपी उसको एक्सपो मार्ट के पास लेकर गया। वहां पर उसने उसके कपड़ों के अंदर हाथ डालकर उसके नाजुक अंगों को छूना शुरु कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसे कार से उतार कर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया की युवती ने बीती रात को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।