पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, सपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई : बृजेश पाठक

पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, सपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई : बृजेश पाठक

पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, सपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई : बृजेश पाठक

बलरामपुर, 08 अगस्त उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को जनपद बलरामपुर पहुंचे। इस दाैरान उन्हाेंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। सपा को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और वर्तमान में अपने अंतर्द्वंद्व से गुजर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था। स्कूलों में शिक्षक नहीं थे और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी थी। अब प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के आधार पर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है तथा गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जनपद प्रदेश सरकार के एजेंडे में विकास के मामले में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर स्थिति में मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बरसात के बाद जिन भवनों में प्लास्टर उखड़ने, खिड़की और दरवाजों के खराब होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में पुराने एवं अनुपयोगी वाहनों को भी हटाकर स्क्रैप करने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदाें काे जल्द भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।