बांदा में स्नातक MLC चुनाव की तैयारी तेज, मानवेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का लक्ष्य

भाजपा की मंडलीय कार्यशाला में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं MLC मानवेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की अपील की।

बांदा में स्नातक MLC चुनाव की तैयारी तेज, मानवेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का लक्ष्य

बांदा, 01 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश में हाेने वाले स्नातक एम एल सी चुनाव को लेकर भाजपा की मण्डलीय कार्यशाला उत्तर प्रदेश के बांदा जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एम एल सी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोग चुनाव कि तैयारी में अभी से जुट जाएँ और प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर न छोड़े । इसके साथ- साथ जहाँ प्रभारी या संयोजक न बनाये गये हों वहाँ योग्य एवं अनुभवी पदाधिकारी को आज ही जिम्मेदारी देकर चुनाव की तैयारी में लगाया जाय l

उन्होंने कहा कि मतदाताओं काे अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करें और हर मतदाता से सम्पर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुँचाएं l जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे व शिक्षक एम एल सी बाबूलाल तिवारी ने वोट अपने पक्ष में डलवाने के तौर तरीकों पर प्रकाश डाला l स्नातक एम एल सी प्रत्याशी अशोक सिंह राठौर ने चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए आगामी 6 अक्टूबर को नामांकन में आने की अपील की l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने चुनाव में जिला की टीम द्वारा तन, मन से सहयोग करने का आश्वासन देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया l संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने किया l कार्यशाला में जिलाध्यक्ष फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव, हमीरपुर शकुंतला निषाद, महोबा मोहनलाल कुशवाहा सहित जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, धर्मेन्द्र, निखिल सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, रामभवन उपाध्याय, दुर्गा चौरसिया आदि मौजूद रहे l