युवक ने ग्राइंडर मशीन से खुद का गला काटकर की आत्महत्या
युवक ने ग्राइंडर मशीन से खुद का गला काटकर की आत्महत्या
प्रयागराज, 29 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के कोहना गांव में शुक्रवार को एक युवक की ग्राइंडर मशीन से गला कटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के कोहना गांव निवासी शारुख (35) की रहस्यमई परिस्थितियों में गला कटने से शुक्रवार को मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी से आये दिन विवाद को लेकर वह काफी दिनों से तनाव में था। शुक्रवार भोर में उसने कमरे में रखी ग्राइंडर मशीन से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।