बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय के ओपीडी में मना विश्व कैंसर दिवस

बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय के ओपीडी में मना विश्व कैंसर दिवस

वाराणसी,04 फरवरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के ओपीडी-201 में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन किशोर क्लिनिक के तहत ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली, समय-समय पर जांच और टीकाकरण से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर पर विशेष रूप से जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बताई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रश्न-उत्तर सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम में जागरूकता और समय पर उपचार को कैंसर से लड़ाई का सबसे प्रभावी उपाय बताया गया।