मेला राम नगरिया को आर भव्य बनाने पर काम शुरू

मेला राम नगरिया को आर भव्य बनाने पर काम शुरू

फर्रुखाबाद,25 अक्टूबर, गंगा तट पांचालघाट पर लगने वाले अर्ध कुम्भ की तरह मेला रामनगरिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसी के तहत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचाल घाट पहुँचकर आगामी रामनगरिया मेला की तैयारियों के लिये गँगा तट का निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की पुराने ले आउट के आधार पर माप करा लें।सम्पूर्ण क्षेत्र का समतलीकरण कराया जाये। बताते चलें कि माघ मास में लगने वाले इस मेले में देश भर से कल्पवासी आकर एक माह का कल्पवास करते हैं। प्रयागराज कुम्भ की भांति यहां लगने वाले रामनगरिया को भव्य रूप प्रदान करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड व संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।