सांड बाबा मेला महोत्सव में दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
सांड बाबा मेला महोत्सव में दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
हमीरपुर 06 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा विकास खण्ड मुस्करा के ग्राम पहाड़ी भिटारी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को चार दिवसीय सांड बाबा मेला महोत्सव का दो दिवसीय भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
दिवारी नृत्य तथा रात्रि में प्रसिद्ध जबाबी कीर्तन राखी आजाद उरई जनपद जालाैन तथा मुकेश मृदुल भभरेखी जालाैन द्वारा जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजित जबाबी कीर्तन को देखने के लिए आसपास ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कीर्तन का आनंद लिया। इस दौरान कीर्तन मंडली के कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया जिसे देख औऱ सुन कर सभी ने जमकर तारीफ की। वहीं, शनिवार काे अपराह्न से प्रथम दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजप्रताप उर्फ तेजू व कमेटी की देखरेख में हुआ। प्रथम दंगल गांव के यादव समाज के बालाभगत की स्मृति में श्री कारकदेव बाबा के दंगल का भव्य आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम बाल कुश्ती प्रारंभ हुई जिनमें बच्चों को लड् बांटकर डू व पुरष्कृत कर उनका मनोवल बढ़ाया गया। अर्पित पहलवान राठ तथा प्रिया मथुरा की कुश्ती टाइम होने पर बंद करा दी ,बाबा मदन दास पहलवान निर्माेही अखाड़ा चित्रकूट औऱ मुन्ना टाइगर पहलवान पन्ना मध्यप्रदेश के बीच हुई कुश्ती में बाबा मदन दास ने जीत दर्ज की। यह कुश्ती अत्यंत रोचक रही। अरुण पहलवान एटा औऱ धीरज पहलवान मथुरा के बीच हुई कुश्ती में एटा के अरुण पहलवान ने जीत दर्ज की। हेमराज पहलवान हाथरस तथा आकाश पहलवान मसगांव के बीच हुई, जिसमें समय समाप्त होने पर कुश्ती राेक दी गई। महिला पहलवान जागृति मरका बाँदा तथा कानपुर से महिला सपना पहलवान का मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन राजपूत व इंद्रपाल यादव ने हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ की जिसमें जागृति पहलवान बाँदा ने बाजी मारी।
इसी प्रकार बाबा मदनदास पहलवान निर्माेही अखाड़ा चित्रकूट औऱ जयसिंह पहलवान रहटिया मध्यप्रदेश के बीच हुई कुश्ती में समय होने पर की यह भी कुश्ती अत्यंत रोचक रही। जिनमें प्रिया पहलवान ने जीत दर्ज की। अंतिम कुश्ती प्रिया पहलवान मथुरा और कुलदीप पहलवान हाथरस के बीच हुई । कुश्ती में प्रिया पहलवान मथुरा ने दूसरे पहलवान को पटकनी देकर बाजी मारी।इसी प्रकार दो दर्जन से अधिक कुश्तियां सम्पन्न हुईं। यह दंगल अत्यंत रोमांचक रहा । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजप्रताप ने आये मेहमानों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।