आयुष्मान के भुगतान और शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, मिला अवार्ड
भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल ग्रीवांस वर्कशॉप में साचीज को मिला सम्मान
लखनऊ, 26 दिसंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। डबल इंजन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश ने योजना के दावों के त्वरित भुगतान, गंभीर बीमारियों के इलाज पर बढ़ते खर्च और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस उपलब्धि के लिए नेशनल ग्रीवांस वर्कशॉप में स्टेट हेल्थ एजेंसी साचीज़ को सम्मानित किया। वर्कशॉप में देश के 37 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हुए थे। जनवरी 2025 से अब तक आयुष्मान योजना के तहत कुल 41,582 शिकायतें और अनुरोध ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त हुए। इनमें से 41,458 शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है।
अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग लाभ उठा रहेसाचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष जुलाई 2025 से अब तक प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों को लगभग 2200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है । सीईओ ने बताया कि योगी सरकार ने अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अनुपूरक बजट में 1500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था भी की है। योगी सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्वीकृत दावों का भुगतान 30 दिनों की निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि निजी और सरकारी अस्पतालों को किसी प्रकार की वित्तीय परेशानी न हो और मरीजों को निर्बाध इलाज मिलता रहे।
गंभीर बीमारियां भी लोगों की पहुंच मेंसाचीज की एसीईओ पूजा यादव ने बताया कि कैंसर (ऑन्कोलॉजी) सेवाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक ऑन्कोलॉजी सेवाओं के लिए 449.62 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह राशि 285.43 करोड़ रुपये थी।