उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 27वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 27वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 27वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को

प्रयागराज, 1 नवंबर । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 27वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को मनाया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि यह स्थापना दिवस समारोह अपने आप में बहुत ऐतिहासिक होगा। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

स्थापना दिवस समारोह के समन्वयक प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रदीप साहनी, पूर्व आचार्य, लोक प्रशासन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर एवं सारस्वत अतिथि सुदेश शर्मा, निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत्यकाम करेंगे। समारोह विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में 2 नवंबर को होगा। इस अवसर पर लोक नृत्य एवं कबीर वाणी का भी आयोजन होगा।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय वर्तमान में 1498 अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से 70 शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। समेकित शिक्षार्थियों की संख्या एक लाख अस्सी हजार तक पहुंच गई है। जबकि स्थापना काल में यह मुक्त विश्वविद्यालय अपने पहले बैच में मात्र 20 शैक्षिक कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ा और 15 अध्ययन केन्द्रों पर 3383 शिक्षार्थियों ने लोकप्रिय कार्यक्रमों में प्रवेश लिया।
ws.co.in/Baghpat-s-Assistant-District-Development-Officer-directed-to-appear-in-the-contempt-case