रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर क्षत-विक्षत देख दहले लोग

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर क्षत-विक्षत देख दहले लोग

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर क्षत-विक्षत देख दहले लोग

मीरजापुर, 20 अक्टूबर जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरू-चौकठा गांव के सामने अप लाइन पर सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 50 वर्षीय महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना स्थल जिगना रेलवे स्टेशन से लगभग पांच सौ मीटर पूरब दिशा की है। सूचना मिलते ही जीआरपी विंध्याचल प्रभारी सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में सम्भावना जताई जा रही है कि महिला किसी मेल ट्रेन से गिरकर ट्रैक पर आ गिरी होगी। हादसे में महिला का सिर क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच जारी है।