खड़े ट्रक से टकराया अनियंत्रित आटो, चालक समेत दो की मौत व तीन घायल
खड़े ट्रक से टकराया अनियंत्रित आटो, चालक समेत दो की मौत व तीन घायल
प्रयागराज, 6 जुलाई । नवाबगंज थाना क्षेत्र में मलाक बलऊ गांव के समीप रविवार को एक ऑटाे अनियंत्रित हाेकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटाे सवार तीन अन्य लोग घायल हाे गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के परानूपुर गांव निवासी जावित्री (60 वर्ष) पत्नी गिरजा शंकर और ऑटो चालक इसहाक अहमद (30 वर्ष) निवासी दानियलपुर नवाबगंज की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में मृतका की बहू कामिनी, नाती अनुज और वैभव घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि जावित्री अपने प्रतापगढ़ स्थित आवास से अपनी बहू कामिनी, नाती अनुज एवं वैभव के साथ दारागंज स्थित अपने घर आने के लिए ऑटो में सवार होकर घर आ रही थी। रास्ते में नवाबगंज थाना क्षेत्र मलाक बलऊ गांव के समीप यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए।