मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

प्रयागराज, 25 नवंबर  । उप्र के प्रयागराज जिले में फाफामऊ चन्द्रशेखर आजाद पुल पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। पुलिस टीम ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सादियाबाद बड़ा बघाड़ा निवासी शनि कुमार (23) पुत्र शम्भू नाथ अपने दोस्त प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के पुरानी झूंसी कोहना निवासी राहुल कुमार (24) पुत्र विजय बहादुर के साथ सोमवार की रात मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस लौटते समय रास्ते में फाफामऊ शहीद चन्द्रशेखर आजाद पुल पर किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और परिवार को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।