सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं : पवन श्रीवास्तव
सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं : पवन श्रीवास्तव
प्रयागराज, 16 मई । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला मामले में दिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल एवं पूर्व जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाग् देवी मंदिर में मां सरस्वती की आराधना कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने धूमधाम से खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कहा कि कई वर्षों पूर्व राजा भोज द्वारा भोजशाला मंदिर का निर्माण कराया गया था, जहां मां सरस्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और वेद शिक्षा का कार्य होता था। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से चले आ रहे विवाद पर अब न्यायालय के निर्णय से स्थिति स्पष्ट हो गई है।
पवन श्रीवास्तव ने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं।” उन्होंने इसे हिंदू समाज के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि यह निर्णय लोगों को सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पार्षद विष्णु पांडे, नीरज गुप्ता, विहिप नेता विनोद सोनकर, सत्या जायसवाल, विशाल अग्रहरी, मालती केसरवानी, हिमांशु सोनकर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
---------------