देशभक्ति की भावना को मजबूत करती तिरंगा यात्रा: गणेश केसरवानी

देशभक्ति की भावना को मजबूत करती तिरंगा यात्रा: गणेश केसरवानी

देशभक्ति की भावना को मजबूत करती तिरंगा यात्रा: गणेश केसरवानी

प्रयागराज, 13 अगस्त । तिरंगा यात्रा रैली एक जन-आंदोलन बन चुकी है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। यह बात बुधवार को प्रयागराज नगर निगम द्वारा 78वें स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा।

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से देखा था आज हम सभी मिलकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के प्रति भक्ति भावनाओं को प्रकट करते रहेंगें।

नगर निगम प्रयागराज ने बुधवार को 78वें स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाला। इस यात्रा में बडे़ ही जोश के साथ महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, कई पार्षद, नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, स्पेशल टास्ट फोर्स के जवान, सृष्टि वेस्ट मैनेजमेन्ट सिर्विसेज के समस्त कर्मचारी, लॉयन्स वेस्ट मैनेजमेन्ट के कर्मचारी, तिरंगा यात्रा के सुरक्षा में लगे पुलिस विभाग के जवान एवं महिला सिपाही, तथा नगर निगम समस्त कर्मचारियों के साथ तिरंगा फहराते हुए यात्रा में प्रतिभाग किया गया। यात्रा के दौरान बडी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा, देशभक्ति का जज्बा लिए इस यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीत एवं वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूज उठा।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। जिसके साथ ही तिरंगा यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई।