आगामी सोलह घंटे के मध्य उप्र के 50 जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

आगामी सोलह घंटे के मध्य उप्र के 50 जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

आगामी सोलह घंटे के मध्य उप्र के 50 जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

प्रयागराज, 18 जुलाई मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 16 घंटों के मध्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 50 जिलों में अचानक तेज हवाओं एवं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर बज्रपात की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक आगामी 16 घंटों के बीच उप्र की राजधानी लखनऊ , कन्नौज, हरदोई, फर्रू्खाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा ,महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, मिर्जापुर, चन्दौली, संत रविदास नगर भदोही, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया,प्रतापगढ़, महोबा, बांदा, फतेहपुर, जालौन हमीरपुर,राय बरेली, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, मैनपुरी , आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर , देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर संतकबीरनगर , कानपुर देहात, उन्नाव , औरैया, शाहजहॉंपुर,लखीमपुर खीरी,अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर,बुलंदशहर में मेघगर्जन आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।