चेंम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत
चेंम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत
गोरखपुर, 30 अक्टूबर उत्तर प्रदेश चेंम्बर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैबिनेट की बैठक में व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए लिए गए निर्णय का स्वागत और सराहना की गई।
सिंघानिया ने बताया कि इस निर्णय के तहत, लगभग 99% आपराधिक प्रावधान समाप्त कर दिए गए हैं और इसके बजाय आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है, जो भ्रष्ट अधिकारियों का मनोबल धराशाई करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय व्यापार करने में आसानी और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत बड़ा कदम है।
सिंघानिया ने कहा कि इससे भ्रष्ट अधिकारियों की हेकड़ी टूट जाएगी, जो व्यापारियों को जेल भेजने की धमकी देते थे और अवैध वसूली में मस्त थे। अब व्यापारी और उद्योगपति बेवजह जेल जाने के डर से मुक्त होकर अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे जिससे उत्तर प्रदेश के राज्स्व में बढ़ोतरी होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्णय व्यापार समुदाय के लिए एक बड़ा तोहफा है और इससे राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह निर्णय न केवल व्यापारियों और उद्यमियों को सुविधा देगा, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।
सिंघानिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापारी समाज का मसीहा बताया और कहा कि उन्होंने व्यापारी समाज की सबसे बड़ी समस्या का निदान किया है जिसका हम सब हर्ष ध्वनि से स्वागत अभिनन्दन करते हैं। बैठक में आनंद गुप्ता पवन सिंघानिया मनोज त्रिपाठी राजेंद्र अग्रवाल पवन गुप्ता रमेश कसौधन पुनीत अग्रवाल मनोज जैन विजय सिंघानिया राजू गुप्ता गब्बू यादव अजय जायसवाल शैलेंद्र गोयल विजय अग्रवाल घीरज गुप्ता पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।