बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक प्रदर्शन पर साय कैबिनेट ने मनाया जश्‍न

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक प्रदर्शन पर साय कैबिनेट ने मनाया जश्‍न

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक प्रदर्शन पर साय कैबिनेट ने मनाया जश्‍न

रायपुर, 14 नवंबर । बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे कैबिनेट के साथ जश्न मनाया। मंत्रालय, महानदी भवन में आज हो रही अहम कैबिनेट की बैठक के पहले मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर एनडीए के प्रदर्शन पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि दोपहर डेढ़ बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव में सामने आए रुझान में एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान खरीद, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी।